ब्लॉगर में Server error 5xx को ठीक करें
हेलो दोस्तों अगर आप लोगो को भी अपने ब्लॉगर वेबसाइट में या फिर गूगल सर्च कंसोल में server error 5xx आ रहा है और इसकी वजह से आपकी साइट के पोस्ट इंडेक्स नहीं हो पा रहे है तो आप चिंता न करें आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप अपनी वेबसाइट में इस सर्वर एरर को ठीक कर सकते है लेकिन उससे पहले यह जाने की आखिर यह सर्वर एरर क्या है
Server Error 5xx क्या है
दोस्तों यह एक सामान्य एरर है इसका मतलब है की आपके सर्वर में कुछ गड़बड़ी हुई है जिसे आप ठीक कर सकते है इसे और दूसरी तरह से सर्वर एरर 500 भी पड़ा जाता है खैर हमें उससे क्या मतलब लेकिन हाँ अगर आप इसे जल्दी ठीक नहीं करते तो कुछ खराबी आ सकती है आपकी वेबसाइट के अंदर
Server Error को कैसे पहचाने
दोस्तों अगर आप जानना चाहते है की आप कैसे अपनी गूगल सर्च कंसोल में सर्वर एरर को जान सकते है तो इसके लिए दो तरीके है हम आपको उन दोनों तरीको के बारे में बताएंगे जो की बिलकुल आसान है तो चलिए जल्दी से देख लेते है
Email के जरिए
जी हाँ दोस्तों Google Search Console आपको ईमेल जरिए बता देता है की आपकी वेबसाइट के अंदर कुछ समस्या है और जल्दी उसे ठीक करे आपको कुछ इस तरह से मेल किया जाता है google की तरफ से
मेल देखने के बाद आप डायरेक्ट validate पर क्लिक न करें इसके लिए आप अपना Google search console को खोलें
Google search console में
दोस्तों आपको यह सर्वर एरर गूगल सर्च कंसोल में भी दिख जाएगा आपको अपने गूगल सर्च कंसोल में जाकर कवरेज के सेक्शन में जाना है और आपको वह पर एरर के सेक्शन में यह एरर दिख जाएगा इस तरह से आप इस एरर को ढूंढ सकते है
Server Error 5xx को कैसे ठीक करें
दोस्तों अब आप ने जान लिया है की कैसे आप अपनी वेबसाइट में इस एरर को ढूंढ सकते है लेकिन अब बात आती है की कैसे आप अपनी वेबसाइट में से इस सर्वर एरर को ठीक कर सकते है यह आप अभी थोड़ी ही देर में जानने वाले है
सर्वर एरर को ठीक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले अपना Google search console अकाउंट को ओपन करें
- अकाउंट ओपन करने के बाद कवरेज के सेक्शन पर जाए
- अपने एरर पर क्लिक करके उसका लिंक कॉपी करे
- उसके बाद removals के ऑप्शन पर जाए
- और इस लिंक को कुछ समय के लिए रिमूव करे दे
- कुछ ही दिनों में आपको साइट से यह एरर हट जाएगा
अपनी Robots.txt फाइल को अपडेट करे
दोस्तों यह एरर अपनी robots.txt फाइल के वजह से भी हो सकता है इस लिए आपको अपनी वेबसाइट में robots,txt फाइल को सही ढंग से डालना होता है अगर यह फाइल गलत तरीके से आपकी वेबसाइट में डाली हुई है तो आपको बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आप इस फाइल को सही से पेस्ट करें अपनी वेबसाइट में आपको नीचे एक डेमो दिखाया जा रहा है आप इस तरह से अपनी फाइल को बना सकते है या फिर आप इसे ही पेस्ट कर सकते है
User-agent: *
Disallow: /search
Allow: /
Sitemap: https://hinditechtub.blogspot.com/atom.xml?redirect=false&start-index=1&max-results=500
लेकिन ध्यान रहे आप इसे पूरा इसी तरह पेस्ट न करें आपको अपना sitemap को चेंज करना है और बाकि सारा वैसे ही पेस्ट कर सकते है आप इस बोल्ड अक्षर की जगह अपनी साइट का URL डाल दें
हाँ तो दोस्तों हमें उम्मीद है की आपने अपनी वेबसाइट में से Server Error 5xx को हटाना सिख लिया होगा और आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप बेझिछक हमसे पूछ सकते है हम पूरी कोशिश करेंगे आपके सवाल का जवाब देने की
धन्यवाद्




ConversionConversion EmoticonEmoticon